उद्योग विभाग की ओर से उद्यमिता, ऋण प्रक्रिया और सब्सिडी योजनाओं पर दी गई विस्तृत जानकारी
टिहरी/दिनांक 11 अक्टूबर, 2025।
सरस मेला-2025 के पांचवे दिन आज शनिवार को उद्योग विभाग के तत्वावधान में औद्योगिक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को उद्योग स्थापना, ऋण (Loan) प्रक्रिया और विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन विभागीय कार्यक्रम के सूत्रधार अनुपम सेमवाल द्वारा किया गया। गोष्ठी में उपस्थित उद्यमियों और प्रतिभागियों ने योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तृत समाधान प्रस्तुत किया।
🎭 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के तत्वावधान में श्री देव सुमन नाट्य कला मंच द्वारा समान नागरिक संहिता पर केंद्रित जनजागरूकता कार्यक्रम और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
वहीं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में भिलंगना सांस्कृतिक दल द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
सरस मेले के तहत आज पूरे दिन मेले परिसर में उमड़ी भीड़ ने पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, ग्रामीण उत्पादों और सांस्कृतिक झलकियों का आनंद लिया।
