सरहद का साक्षी @ अंकित विश्वकर्मा
उखीमठ:- इस कोरोना काल में जहाँ देश हिल चुका है, हजारों की तादाद में लोग मर रहें हैं। महामारी से जीतना एक चुनौती बन चुकी है वहीँ इस हालात में विद्युत विभाग की लापरवाही देखिए:-
एक बिजली का खंबा क्षतिग्रस्त हो रखा है मगर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का इस ओर ध्यान आकर्षित नहीं हो पा रहा है।
यह जगह उखीमठ तहसील हेडक्वार्टर है। मुख्य सड़क मार्ग जहां से सभी का आना जाना है और इस सड़क मार्ग में कई दिनों से खंबा क्षति ग्रस्त है विभाग के कर्मचारियों को कुछ खबर ही नहीं खबर होगी भी तो अनदेखा किया जा रहा है।
इस खंबे से बहुत सी विद्युत लाइन जुड़ी हैं और आसपास लोगों के घर हैं अगर खुदा ना चाहे कभी कोई अनहोनी होगी तो इसकी भरपाई कौन कर पायेगा। शॉर्ट सर्किट का खतरा मंडरा रहा है। कभी खंबा धरासायी हुआ तो बहुत सी विद्युत लाइनें बिखर जाने से चपेट में आने वालों को गंभीर खतरों से जूझना पद सकता है। अब देखना यह है कि विद्युत विभाग इस खतरे को गंभीरता से लेता है कि नहीं?

