
[su_highlight background=”#1427b0″ color=”#fdfbef”]सरहद का साक्षी, चम्बा[/su_highlight] कल 23 जुलाई से नगर पालिका परिषद चंबा में भी स्वच्छक भाइयों सफाई कर्मियों की अपनी मांगों के संबंध में हड़ताल चल रही है। प्रत्येक व्यक्ति को समझना चाहिए कि सफाई कर्मचारियों की कितनी उपयोगिता है । शहर और समाज में उनका कितना बड़ा योगदान है।
आजकल गर्मियों का मौसम है। साथ ही बारिश हो रही है । टिहरी गढवाल का सबसे बड़ा व्यापारिक प्रतिष्ठान होने के नाते, यहां अनेक क्षेत्रों से लोगों का आवागमन भी बना हुआ है। आजकल काफी मात्रा में पर्यटक भी दिखाई देने लगे है। यथा समय स्वच्छता कर्मियों की मांगों पर गौर किया जाना लाजमी है।
आज मै उनके धरना स्थल पर मैं गया । उनकी मांगों के संबंध में जाना। लेकिन अधिकांश मांगे ऐसी है, जिनका शासन स्तर पर ही निराकरण हो सकता है ।मैं नगर पालिका परिषद चंबा की सम्मानित अध्यक्ष श्रीमती सुमन रमोला जी से भी मिला और उन्हें अपने स्तर से स्वच्छक भाइयों की संगत मांगों के यथाशीघ्र कार्यवाही करने का निवेदन किया।
नगर पालिका परिषद चंबा अपने कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील है और उनकी न्यायोचित मांगों को हल करने लिए कोशिश भी कर रही है। मेरा माननीय अध्यक्ष तथा अधिसाशी अधिकारी साहब से निवेदन है कि सम्मानित सभासदो की बैठक बुलाकर जितनी मांगों का हल हो सके, उनका निराकरण करेंगे।
इस मौसम में यदि उनकी हड़ताल ज्यादा चली तो गंदगी के कारण अनेक बीमारियां उत्पन्न हो सकती है। कोरोना कॉल में इस प्रकार की हड़ताल आदि करना, गाइडलाइन के विपरीत है लेकिन हड़ताल कोई शौक के लिए नहीं करता। मजबूरी में ही की जाती है। स्वच्छकों की मांगो का निराकरण होना जरूरी है।
कल 25 जुलाई श्रीदेव सुमन जी का शहादत दिवस भी है। टिहरी जन क्रांति के नायक, श्रीदेव सुमन को टिहरी,उत्तरकाशी आदि जनपदों में श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। यद्यपि कोविड के कारण किसी भी प्रकार का बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा है लेकिन स्वच्छता, वृक्षारोपण, विचार विमर्श के द्वारा स्मरण अवश्य किया जाएगा।
नगर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने का सदैव भरसक प्रयत्न किया जाता है। इसलिए स्वच्छक भाइयों से व्यक्तिगत निवेदन है कि वे इस अवसर पर सहयोग करेंगे। श्री देव सुमन ने दलित गरीब ,बेसहारा और दमित व्यक्तियों के हितों की लिए अपने प्राणों को न्योछावर किया था। उनके शहादत दिवस पर पड़े हुए कूड़े का निस्तारण करने की कृपा करेंगे।
प्रजातंत्र में अपने हितों की लड़ाई लड़ने का प्रत्येक को अधिकार है। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। इस मुद्दे को नगरपालिका परिषद के साथ -साथ शासन /प्रशासन स्तर पर यथाशीघ्र सुलझाना भी जरुरी है।
@ कवि : सोमवारी लाल सकलानी, निशांत।
( स्वचछता ब्रांड एंबेसडर)
नगर पालिका परिषद चंबा टिहरी गढ़वाल।
उत्तराखंड।
