भाजपा नेता खेम सिंह चौहान ने कहा कि टिहरी बांध की झील में बहुत तेजी से लगातार सिल्ट (रेत एवं बजरी) चिन्यालीसौड़ से डोबरा चांठी पुल तक काफी मात्रा में लगातार भर रहा है जो कि एक संवेदनशील एवं गंभीर मामला है जिसके कारण टिहरी बांध की झील सिल्ट से भर जाएगी और टिहरी बांध से राष्ट्र को विद्युत का उत्पादन और सिंचाई सुविधाओं से हाथ धोना पड़ सकता है।
इस संबंध में गत वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को श्री चौहान द्वारा लिखा गया था और कार्यवाही की मांग की थी जिस पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने जिला प्रशासन से कार्यवाही के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक उसको गंभीरता से नहीं लिया गया है।
इस संबंध में उन्होंने केंद्र सरकार के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को ज्ञापन देकर तथा प्रधानमंत्री जी को गत वर्ष का पत्र भी अलग से देकर अवगत कराया। जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने कार्यवाही का आश्वासन दिया।
