प्रतापनगर ब्लॉक के बुजुर्गों को 4 दिवसीय निशुल्क यात्रा, भोजन-आवास की व्यवस्था जीएमवीएन और परिवहन निगम के सहयोग से
टिहरी/दिनांक: 04 अक्टूबर, 2025
उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मातृ-पितृ तीर्थ योजना के अंतर्गत आज टिहरी जनपद के प्रतापनगर विकासखंड के 32 वरिष्ठ नागरिकों (13 पुरुष एवं 19 महिलाएं) को 4 दिवसीय श्री बद्रीनाथ धाम यात्रा के लिए रवाना किया गया।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि तीर्थ यात्रियों के लिए भोजन और आवास की व्यवस्था गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के पर्यटक आवास गृह में की गई है, जबकि यात्रा हेतु वाहन की व्यवस्था उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
यात्रा दल में प्रतापनगर के ग्राम पंचायत शिरोडा, मखमाल गांव और गैडपुर के वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं।
यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वालों में नीमा देवी (क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकम्मल गांव), पूजा देवी (प्रधान सोलर), त्रिलोक सिंह राणा (प्रधान मखमाल) और जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा सम्मिलित रहे। इस अवसर पर मनोज बिजल्वाण, नवीन नेगी, अंकित गौड़ सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
