सुबह की भारी बरसात के कारण मलवा आने से नकोट रानीचौरी व नकोट पांगरखाल मार्ग आवाजाही के लिए बन्द हो गया है।
मोटर मार्ग के बन्द होने के कारण नकोट से चम्बा व नई टिहरी जाने वाले नागरिकों एवं विद्यालय खुलने पर विद्यालय आने वाले अध्यापकों को डाडाचली गजा होकर नकोट पहुंचने एवं अन्यत्र जाने को विवश होना पड़ा। जिससे लोगों को अतिरिक्त समय की बरबादी का नुकसान झेलना पड़ा। वहीं भारी बरसात के चलते आज अधिकांश छात्र-छात्रायें विद्यालय नहीं पहुंच सकीं। विभिन्न विद्यालयों के शैक्षणिक स्टॉफ भी समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पाये।
फैगुल में आँगन का पुस्ता क्षतिग्रस्त, आम रास्ता बंद
फैगुल गांव में दर्मियान सिंह धनोला एवं उनके परिवारीजनों के आंगन का पुस्ता भारी बरसात के कारण ढह जाने से गांव का आमरास्ता बन्द हो गया है। उन्होंने तत्काल आम रास्ता खुलवाने एवं क्षतिग्रस्त आंगन चौक की मनरेगा के अंतर्गत मरम्मत करवाने की मांग की है।
