सभी छ: पदों पर निर्विरोध चुनाव, कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण प्राचार्या अर्चना धपवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न
देवप्रयाग/टिहरी गढ़वाल, 27 सितम्बर 2025।
ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग में वर्तमान शैक्षिक सत्र 2025-26 के छात्र संघ निर्वाचन परिणाम घोषित कर दिए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. मुहम्मद इलयास ने बताया कि छात्र संघ कार्यकारिणी के सभी छ: पदों पर केवल एक-एक नामांकन होने के कारण सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
अध्यक्ष पद पर सुमित सिंह, उपाध्यक्ष पद पर संतोषी बिष्ट, सचिव पद पर सपना, सह सचिव पद पर संतोषी रौथाण, कोषाध्यक्ष पद पर महक तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर आर्यन दीप निर्विरोध चुने गए।
इसके अतिरिक्त अमिता, हिमांशी रावत, कंचन, कोमल, अंजली और आंचल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अर्चना धपवाल की अध्यक्षता में अपराह्न 2 बजे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समिति के सदस्य डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. सोनिया, डॉ. आदिल कुरैशी, श्री दीपक चौहान, श्री नरेन्द्र बकराड़ी, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
