सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, नागनी में स्वयंसेवकों ने सामूहिक योग-व्यायाम कर भारत माता के सम्मुख किया पुष्पार्चन
फकोट ब्लॉक के चाका में हुआ भव्य पथ संचलन
नागनी (चंबा, टिहरी गढ़वाल)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पलास मंडल का एकत्रीकरण कार्यक्रम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, नागनी में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवकों द्वारा सामूहिक योग और व्यायाम प्रदर्शन के साथ हुई, जिसके बाद सभी ने भारत माता के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन कर राष्ट्रसेवा का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता कुटुंब प्रबोधन विभाग संयोजक सूर्यमणि उनियाल ने कहा कि—
“राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने पूर्ण गणवेश के साथ इस प्रकार के उत्साही कार्यक्रम पूर्व में खंड और नगर स्तर पर करता आया है। परंतु शताब्दी वर्ष में संघ ने यह आयोजन मंडल और वस्ती स्तर तक विस्तार दिया है। भविष्य में इन कार्यक्रमों को ग्राम स्तर तक ले जाने की योजना भी बनाई गई है।”
कार्यक्रम में सह प्रांत सेवा प्रमुख राकेश बडोनी, विभाग व्यवस्था प्रमुख दिवाकर पैन्यूली, खंड कार्यवाह अनंत राम पेटवाल, संघचालक जगत राम सेमवाल, भाजपा जिला मंत्री सुशील कुमार बहुगुणा, पद्म गडोही, शांति स्वरूप सकलानी, प्रकाश बहुगुणा, अनुराग बडोनी, नरेंद्र पंवार और शीशपाल रावत सहित बड़ी संख्या में युवा, महिला एवं पुरुष स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता और सेवा भाव का प्रदर्शन करते हुए संगठन की एकजुटता और राष्ट्रीय चेतना का संदेश दिया।
फकोट ब्लॉक के चाका में हुआ भव्य पथ संचलन
इसी श्रृंखला में फकोट ब्लॉक के चाका इंटर कॉलेज प्रांगण से बाजार तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन (मार्च पास्ट) किया।
इस पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्थानीय स्वयंसेवक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल, ईश्वरी विजल्वाण, धन सिंह सजवाण, गिरीश बंठवाण, शेर सिंह पयाल, जीतराम उनियाल, शूरबीर सिंह गुसाईं, बुद्धि सिंह रावत, अनिल असवाल, ज्योति पंत, चतर सिंह, पुरंजी गैरोला, दिनेश उनियाल, चंदन सिंह पयाल, मोर सिंह रावत, और मंगल सिंह शामिल रहे।
पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता और देशभक्ति का परिचय देते हुए जनसमूह में राष्ट्रीय चेतना का संदेश प्रसारित किया।

