15 सूत्रीय मांगों को लेकर चम्बा में जारी जनस्वास्थ्य सत्याग्रह आंदोलन — सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और युवाओं ने दी एकजुटता
चम्बा (टिहरी गढ़वाल): जनपद टिहरी के चम्बा क्षेत्र में श्रीदेव सुमन पार्क में स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर चल रहा जनस्वास्थ्य सत्याग्रह आंदोलन शनिवार को 11वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी 15 सूत्रीय स्वास्थ्य संबंधी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।
धरने में आंदोलन के संयोजक अंकित सजवाण और रविंद्र रावत के साथ पूर्व जेष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी, पूर्व जेष्ठ प्रमुख साब सिंह सजवाण, यलमा सजवाण, सामाजिक कार्यकर्ता सोमवारी लाल सकलानी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अनामिका पंवार, प्रेम दत्त थपलियाल, राजेंद्र सिंह नेगी, व्यापार सभा के पूर्व अध्यक्ष बी. आशीष सजवाण, बबुलू सजवाण, ममता भंडारी, प्रदीप कोठारी, सीता रौथाण, गीता खड़का, रिंकी रावत, बंदना सजवाण, दिग्विजय सजवाण, बुद्धि सिंह पंवार, परमजीत सिंह सजवाण, बालम चंद, दीपक, प्रतीक्षा, विमला, बबीता, अर्जुन सिंह, रतन सिंह, मंगल सिंह, नीलम नेगी, पिंकी देवी, रजनी देवी, सुधा देवी, श्वेता रमोला, लक्ष्मी तोमर, बलवंत चंद, आदित्य नकोटी, मनवीर सिंह, दिनेश, अवतार सिंह सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
आंदोलन को ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, टैक्सी यूनियन, व्यापारियों, महिला समूहों और सामाजिक संगठनों का निरंतर समर्थन मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चम्बा जैसे महत्वपूर्ण ब्लॉक मुख्यालय में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है।
आंदोलनकारियों ने प्रशासन से आग्रह किया कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र ठोस समाधान निकाला जाए, ताकि चम्बा क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
