टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष, विधायक और बीजेपी पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत
कोटी कॉलोनी, टिहरी गढ़वाल। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आज कोटी कॉलोनी स्थित हेलीपैड पर आगमन हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, बीजेपी जिलाध्यक्ष उदय रावत सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। यह कार्यक्रम टिहरी गढ़वाल में राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी “इंटरनेशनल प्रेसीडेंट कप-2025 एवं चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025” के समापन समारोह स्थल पर पहुँचे। मुख्यमंत्री जी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों एवं विदेशी खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद किया।
इंटरनेशनल प्रेसीडेंट कप-2025 एवं चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025 के समापन समारोह में आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गरिमापूर्ण स्वागत किया गया।
आयोजन समिति THDC के सीएमडी सीपन गर्ग एवं ईडी एल पी जोशी द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
नरेंद्रनगर इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा जौनसारी सांस्कृतिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसमें क्षेत्रीय परंपराओं एवं लोक-संस्कृति की जीवंत झलक दिखाई दी।

