केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजना विषय पर महाविद्यालय मजरा महादेव में क्विज प्रतियोगिता आयोजित
Pauri News, Vikram Singh Rawat: ‘केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं’ विषय पर राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव, पौड़ी (गढ़वाल) में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभ आरंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो के० सी० दुदपुरी ने केंद्र और राज्य सरकार द्धारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत महाविद्यालय के राजनिति विज्ञान विभाग के श्री इन्द्र पाल सिंह रावत ने क्विज प्रतियोगिता का संचालन किया।
क्विज प्रतियोगिता के अंतर्गत वर्तमान में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं जैसे कि आयुष्मान भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, अटल पेंशन योजना, स्वच्छ भारत मिशन,उन्नत उत्तराखंड योजना के संबंध में प्रश्न पूछे गए। बी०ए० द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा कुमारी सपना ,शांति ,ज्योति और प्रवेश की टीम क्विज प्रतियोगिता में विजय रही।
महाविद्यालय के प्राध्यापकों में श्री आदित्य शर्मा, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल और डॉ. प्रियंका भट्ट ने कार्यक्रम को सफल बनने में अपना योगदान दिया। महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी उदयराम पंत, विक्रम सिंह रावत, मनोज रावत और वीरेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।
