31 एकड़ भूमि पर बन रहा 8.30 करोड़ की लागत वाला मेडिकल कॉलेज होगा इको-फ्रेंडली ग्रीन हॉस्पिटल, दो वर्ष में निर्माण का लक्ष्य
टिहरी/दिनांक 02 नवम्बर, 2025।
शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता एवं विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय की उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में कंसल्टेंट सुमेर धर ने मेडिकल कॉलेज परियोजना से संबंधित मास्टर प्लान प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रस्तावित परिसर में हॉस्पिटल बिल्डिंग, एक्सेस रोड, एकेडमिक ब्लॉक, रेजिडेंशियल एरिया, पार्किंग, हॉस्टल, गेस्ट हाउस, कैंटीन, डॉरमेट्री आदि का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 31 एकड़ भूमि में से 25 प्रतिशत भूमि का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। परियोजना की अनुमानित लागत 8.30 करोड़ रुपये है, जिसमें सोलर पैनल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सेंसर सिस्टम और वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट जैसी पर्यावरण-अनुकूल सुविधाएँ शामिल की जाएंगी। इस परियोजना को पूरा होने में लगभग दो वर्ष का समय लगेगा।
🔹 विधायक किशोर उपाध्याय ने दिया ‘ग्रीन हॉस्पिटल’ का सुझाव
क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज इको-फ्रेंडली ग्रीन हॉस्पिटल के रूप में विकसित होना चाहिए।
उन्होंने सुझाव दिया कि कोमा जैसे गम्भीर मरीजों के लिए अलग ब्लॉक का निर्माण किया जाए ताकि समुचित चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
🔹 जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
डीएम नितिका खण्डेलवाल ने संबंधित विभागों को निर्धारित मानदंडों के अनुसार साइट विजिबिलिटी एवं भूमि खसरा जांच कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना के प्रत्येक चरण की समयबद्ध मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
🔹 बैठक में उपस्थित अधिकारी
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष चंबा शोभनी धनोला, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, एएसपी जे.आर. जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय, डीडीओ मोहम्मद असलम, एसडीएम संदीप कुमार, सभासद विजय कठैत, दिल्ली से गौरव गर्ग और देहरादून से आलोक कुमार पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
