जी हां, बात हमारी मानें!
हम भी मास्क लगाएं, कोरोना को दूर भगाएं।
दो गज की दूरी बनाएं,सब सावधान हो जाएं।
हाथ धुलकर आएं,नाक मुंह पर मास्क लगाएं।
बीमारी ना फैलाएं, भीड़ भाड़ स्थान ना जाएं।
नाना जी बात बताएं ,कैसे कोरोना को भगाएं।
जन जागरूकता फैलाएं,कोरोना साथ न लाएं।
फल सब्जी धुलकर खाएं, कूड़ा ना बिखराएं।
घर आंगन स्वच्छ बनाएं,जी बात हमारी मानें।
@ कवि : सोमवारी लाल सकलानी,निशांत

