जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव
सरहद का साक्षी,
नई टिहरी: उपराष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई।
पल्स पोलियो के इस साप्ताहिक अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को सक्रियता से दायित्व निर्वहन के निर्देश दिए है।
पल्स पोलियो का यह अभियान 27 जून से 3 जुलाई (1 सप्ताह) तक चलेगा। जिसमें जनपद के ढालवाला क्षेत्र में 0-5 वर्ष के 6370 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ० दीपा रूपाली ने बताया कि अभियान के पहले दिन 27 जून को ढालवाला क्षेत्र में 60 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जबकि 28 जून से 3 जुलाई तक घर घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कुल 120 कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। जिसमे 16 सुपरवाइजर 17 टीमो का नेतृत्व करेंगे। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बबीता शाह आदि उपस्थित थे।
