
सरहद का साक्षी,
नई टिहरी: मुख्य विकास अधिकारी नमामी बंसल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में एन.आर.एल.एम., मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना एवं रूरबन मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
समीक्षा के दौरान सीडीओ ने एन.आर.एल.एम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहो की आजीविका में बेहतर रिटर्न्स प्रदान किए जाने हेतु मॉनिटरिंग करने एवं सप्लाई चेन आधारित कार्य योजना तैयार करने के निर्देश परियोजना निदेशक डीआरडीए को दिए गए। मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना एवं रूरबन मिशन के अंतर्गत लंबित कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करते हुए मासिक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए है।
