रिपोर्ट: डी. पी. उनियाल,
नई टिहरी : पुरानी पेंशन बहाली हेतु शिक्षक कर्मचारियों के द्वारा रणनीति बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद टिहरी के सैकड़ों कर्मचारी शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में पुरानी पेंशन हेतु इस मुहिम को आगे बढ़ाने का आवाहन किया गया। राज्य के समस्त कर्मचारी शिक्षक संगठनों ने इस आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया इसी क्रम में शिक्षक संघ उत्तराखंड की ब्लाक कार्यकारिणी के द्वारा इस आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया गया। देश में देश में जो दोहरी व्यवस्था कर्मचारियों के साथ चल रही है। कर्मचारियों को एनपीएस योजना से जोड़कर उनके साथ जो छल किया जा रहा है। उसका सबने मिलकर पुरजोर विरोध किया।
इस अवसर पर शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष रविंदर सिंह राणा ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कोठियाल ब्लॉक मंत्री बुद्धि प्रसाद भट्ट महावीर राणा, भगतराम बडोनी, शिवराज, नेपाल सिंह, घीमन सिंह रावत आदि शिक्षक कर्मचारी उपस्थित थे। इस मौके पर राम सिंह चौहान , जीतमणी पैन्यूली, सूर्य पंवार सहित सैकड़ों शिक्षक कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।


