डॉ. रावत ने रुद्राक्ष का वृक्ष रोपकर किया वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ
[su_button background=”#881c0a” color=”#fffffe” size=”2″ radius=”5″ text_shadow=”0px 0px 0px #000000″]सरहद का साक्षी, नई टिहरी[/su_button]: प्रदेश के वन एवं पर्यावरण, श्रम, सेवायोजन, कौशल विकास, आयुष एवं आयुष शिक्षा व जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ हरक सिंह रावत अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत नई टिहरी जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रभारी मंत्री ने जिला मुख्यालय स्थित के-ब्लॉक में रुद्राक्ष का वृक्ष रोपकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम के तहत वन विभाग के तत्वाधान में नई टिहरी शहर में विभिन्न फलदार व स्थानीय प्रजाति के 1100 वृक्षो का रोपण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर ने यह बता दिया है कि किसी भी जीव के जीने के लिए ऑक्सीजन का कितना महत्व है।
उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर अभियान के तौर पर अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण करना चाहिए, ताकि आने वाले भविष्य व भावी पीढ़ियों के लिए हम कुछ दे सकें।
इस अवसर पर अध्यक्ष सोना सजवान, विधायक टिहरी धन सिंह नेगी, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी नमामि बंसल, डीएफओ कोको रोसे, नगर पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली, अध्यक्ष बीजेपी विनोद रतूड़ी के अलावा अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
खनन न्यास फाउंडेशन की बैठक
प्रदेश के वन एवं पर्यावरण, श्रम, सेवायोजन, कौशल विकास, आयुष एवं आयुष शिक्षा व जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान जिला कार्यालय सभागार में खनन न्यास फाउंडेशन की बैठक ली।
बैठक में प्रभारी मंत्री ने जिला अधिकारी को निर्देश दिए कि खनन न्यास मैं रॉयल्टी के तौर पर जमा धनराशि से केवल खनन प्रभावित क्षेत्रों के अति महत्वपूर्ण कार्यों से समबन्धित प्रस्तावों को ही शामिल किया जाए।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह करते हुए कहा कि खनन न्यास एक सीमित संसाधन है जिससे छोटे-मोटे आवश्यक कार्य करवाए जा सकते हैं। कहा जिन प्रस्तावों पर अधिक धनराशि व्यय होना प्रतीत होता है, उन्हें किसी अन्य योजना से आच्छादित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पिछली बैठक में समिति द्वारा 4 करोड़ 76 लख के 33 प्रस्ताव प्रस्तुत किए जा चुके हैं।
बैठक में प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, जिला पंचायत अध्यक्षा सोना सजवाण, अध्यक्ष गढ़वाल मंडल विकास निगम महावीर रांगड़, विधायक टिहरी धन सिंह नेगी, घनसाली शक्ति लाल शाह, देवप्रयाग विनोद कंडारी, प्रताप नगर विजय सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी नमामि बंसल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, डॉ दीपेंद्र सिंह डिप्टी डायरेक्टर जियोलॉजिस्ट, जिला अध्यक्ष बीजेपी विनोद रतूड़ी के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
निर्माण कार्यो में समय सीमा व गुणवत्ता दो पहलुओं विशेष ध्यान दिया जाए।
प्रदेश के वन एवं पर्यावरण, श्रम, सेवायोजन, कौशल विकास, आयुष एवं आयुष शिक्षा व जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान जिला कार्यालय सभागार में जिला योजना की बैठक ली। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन योजनाओं के लिए धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है, उन योजनाओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य आरंभ करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्माण कार्यो से जुड़ी संस्थाओं लोक निर्माण विभाग, लघु सिचाई विभाग, राजकीय सिंचाई व पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यो में समय सीमा व गुणवत्ता दो पहलुओं पर विशेष ध्यान रखा जाए।
वहीं स्वरोजगार से जुड़े विभागों कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य को 3 से 4 माह के भीतर कम से कम एक योजना को सफल सफलतापूर्वक धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैंं, जिसको राज्य व देश के सामने प्रस्तुत किया जा सके। प्रभारी मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि कोरोना की तीसरी संभावित लहर के दृष्टिगत हर ब्लॉक में कम से कम 10 ऑक्सीजन युक्त बैड बच्चों के लिए आरक्षित अथवा तैयार रखे जाएं।
बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 66 करोड़ 54 लाख के अनुमोदित परिवार के सापेक्ष 46 करोड ₹68 की धनराशि विभागों को अवमुक्त की जा चुकी है। जिसमें से अब तक 9 करोड 39 लाख रुपए का व्यय किया जा चुका है।
बैठक में प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, जिला पंचायत अध्यक्षा सोना सजवाण, जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव, अध्यक्ष गढ़वाल मंडल विकास निगम महावीर रांगड़, विधायक टिहरी धन सिंह नेगी, घनसाली शक्ति लाल शाह, देवप्रयाग विनोद कंडारी, प्रताप नगर विजय सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी नमामि बंसल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, जिला अध्यक्ष बीजेपी विनोद रतूड़ी के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।


