[su_button background=”#881c0a” color=”#fffffe” size=”2″ radius=”5″ text_shadow=”0px 0px 0px #000000″]सरहद का साक्षी, उत्तराखंड[/su_button] वनाधिकार आंदोलन के प्रणेता एवम् कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के आह्वान पर जन हस्तक्षेप मंच के तत्वावधान में “जनता परेशान, सरकार नाकाम, रोजगार दो, राहत दो।” भू कानून के मुद्दे को लेकर समूचे राज्य में कांग्रेस जनों द्वारा धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।
देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल, हरिद्वार, यू एस नगर, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर जिलों में कांग्रेस जनों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।
जनता परेशान, सरकार नाकाम, रोजगार दो ,राहत दो…!
नई टिहरी: जन हस्तक्षेप मंच के द्वारा आज दिनांक 18 जुलाई को आहूत प्रदेश व्यापी “धरना कार्यक्रम” के समर्थन में जिला मुख्यालय नई टिहरी में वनाधिकार आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।
कोविड संकट काल में केंद्र और राज्य सरकार ने लोगों को कोई राहत नहीं दी है। राहत के नाम पर केवल कोरी घोषणाएं हुई हैं किंतु जनता को कोई राहत सरकार के द्वारा अभी तक प्रदान नहीं की गई।
सरकार को पानी,बिजली के बिलों,स्कूल फीस आदि में छूट देनी चाहिए।मनरेगा के कार्य दिवसों को 200 दिन किया जाए और उसका दायरा गांव से बढ़ाकर शहरों तक किया जाए।
राशन कार्ड की बाध्यता समाप्त कर हर परिवार को मुफ्त में राशन दिया जाए।हर परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए,खास तौर पर मजदूर,गाइड,होटल कर्मचारी, ड्राइवर अन्य गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से मदद की जाए। पेट्रोल,डीजल,बिजली,तेल सब के दाम बढ़ते जा रहे हैं।संकट काल में भी लोगों से राजस्व वसूली जारी है जबकि इस वक्त लोगों को तमाम छूट दी जानी चाहिए थी।
धरने में वन अधिकार आंदोलन टिहरी के जिला संयोजक देवेंद्र नौडियाल,नगर पालिका सभासद सतीश चमोली,सामाजिक कार्यकर्ता मान सिंह रौतेला,धनीराम नौटियाल संतोष आर्य,अमित चमोली, रवि कुमार आदि लोगों ने प्रतिभाग किया।
गंगोलीहाट में ब्लॉक एवं नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में पानी, बिजली, स्कूल फीस, रोजगार एवं अनेक मुद्दों पर धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष हयात सिंह बोहरा , नगर अध्यक्ष नारायण सिंह बोहरा, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष मोहित साह , मनोज महरा, बब्लू जोशी, गणेश बोहरा, नाथ लाल शाह , सुरेश बिष्ट, राकेश कुमार, किशोर कुमार, बहादुर राम, बिक्की गंगोला, हिमांशु कुमार, विजय अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।
नीचे दिए फोटो फीचर एवम् वीडियो में देखिए, इस आंदोलन की झलकें!
















