सरहद का साक्षी,
हिन्डोलाखाल: कोरोना महामारी के दृष्टिगत *मिशन हौसला के अंतर्गत श्रीमती तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, टिहरी गढवाल के आदेशानुसार, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय टिहरी एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नई टिहरी महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थाना हिन्डोलाखाल पुलिस द्वारा राशन किट वितरित की गयी।*
*राशन किट को थाना हिन्डोलाखाल क्षेत्र के ग्राम करास पट्टी पौड़ीखाल और धरूण गांव की असहाय एवं गरीब महिलाओं को वितरित की गई।*
जिनमें से *एक बुजुर्ग महिला जिनकी उम्र करीब 85 वर्ष है, उनके पति की 1 साल पूर्व मृत्यु हो चुकी है और इनकी दो पुत्री भी है तथा करास गांव में स्थित अपने घर मे अकेले ही रहती है। उक्त महिला चलने फिरने में भी असमर्थ है।*
*दूसरी महिला की उम्र करीब 62 वर्ष जिसके पति की 9 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है जो धरूणगांव में रहकर मेहनत मजदूरी कर अपनी जीविका चलाती है और बरसात के कारण इनका अपना घर भी काफी क्षति-ग्रस्त हो गया है।*
इन दो *परिवार की महिलाओं को राशन किट,दवाई,मास्क, सैनिटाइजर व अन्य जरूरी सामान वितरित किया गया एवं भविष्य में भी हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया गया।* जिसके लिए दोनों परिवारों द्वारा पुलिस का धन्यवाद किया गया।
पुलिस टीम-:
1.थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, थाना हिण्डोलाखाल, जनपद टिहरी गढवाल।
2.कानि0 विकास, थाना हिण्डोलाखाल, जनपद टिहरी गढवाल।
3.कानि0 धनवीर, थाना हिण्डोलाखाल, जनपद टिहरी गढवाल।
*Contact us- Whatsapp/Telegram/Signal- 9193022666*
*Follow Us-* https://facebook.com/tehrigarhwalpolice

