महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा चम्बा ने ग्राम पंचायत मुड़िया गांव में किया जनसंपर्क
चम्बा: भारतीय जनता पार्टी चम्बा ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत मुड़िया गांव में महाजनसंपर्क अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें टिहरी जिले की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष इन्द्रा आर्य जी के द्वारा प्रतिभाग किया गया। उन्होंने केन्द्र सरकार के 9साल पूरे होने पर सरकार द्वारा विभिन्न कार्यों की जानकारी दी व मंडल अध्यक्ष ऋतु नेगी द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं एवं सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
जन संपर्क में टिहरी जिले के जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, गांव की आंगनवाड़ी श्रीमती मंजू, कविता, आशा श्रीमती रेखा, महिला मंडल दल के उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम, कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम, सुमित्रा एवं महिला मोर्चा चम्बा ग्रामीण मंडल के महामंत्री सरिता एवं मुड़िया गांव की सभी महिलाऐं उपस्थित थे।
