मेडिकल प्रेक्टिसनर वैलफेयर एशोसिएशन आफ इलैक्ट्रो होम्योपैथी उत्तराखंड (पंजीकृत) के बैनर तले पदाधिकारीयों के एक शिष्ठमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री डा.धनसिंह रावत जी से मुलाकात की। उन्होंने संगठन की ओर से उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने शीध्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
शिष्ठमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष डा.बिजेंद्र सिंह भण्डारी, महासचिव डा.विनीत कपरूवाण, उपाध्यक्ष डा.के.एम.उनियाल, कोषाध्यक्ष डा.सुशील दीवान ,डा.राजीव नेगी, डा.अजय नेगी, डा.नागेंद्र रावत, जिला सचिव डा.युद्धवीर सिंह, डा.मनोज कुमार ने किया।
