रिपोर्ट: डी.पी. उनियाल,
गजा: तहसीलदार और नायब तहसीलदार के पदों पर मिनिस्ट्रीयल पदों से प्रमोशन करने पर भूलेखीय पदों पर कार्यरत राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षकों व सहायकों ने आज से दो दिनों का कार्य वहिष्कार तहसील स्तर पर शुरू कर दिया है । राजस्व निरीक्षक चाका श्री उपेन्द्र राणा व राजस्व उप निरीक्षक गजा विनोद राणा ने कहा कि शासन ने नियमों के विरूद्ध पदोन्नति लिपिकीय वर्ग की है, जो कि अनुचित है । आज गजा तहसील में कार्य वहिष्कार कर तहसील प्रांगण में सभी राजस्व उप निरीक्षक गजा एकत्र हुए।
उन्होंने बताया कि मिनिस्ट्रीयल कर्म चारियों की पदोन्नति की जा रही है । इसको बर्दास्त नहीं किया जायेगा । आज तहसील गजा में धरना देने वालों में राजस्व निरीक्षक चाका श्री उपेन्द्र सिंह राणा , राजस्व उप निरीक्षक गजा विनोद राणा, रमेश नौटियाल , प्रबीन जेठूडी , संजय उनियाल , हरिमोहन बडोनी ,भजन सिंह कैनतुरा , दीपक विजलवान , मुकेश रावत , कुशलानंद उनियाल जयसिंह चौहान देवेन्द्र प्रसाद , राकेश असवाल आदि लोगों ने गजा में वहिष्कार किया । कार्य वहिष्कार के कारण लोगों को तहसील से तथा पटवारी चौकियों से वापस जाना पड़ा।
नरेन्द्रनगर तहसील में भी तहसीलदार और नायब तहसीलदार के पदों पर मिनिस्ट्रीयल पदों से पदोन्नत करने पर भूलेखीय पदों पर कार्यरत राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षकों व सहायकों ने आज से दो दिनों का कार्य वहिष्कार तहसील स्तर पर शुरू किया।
कार्य बहिष्कार में आर.के. सुरेश मोहन डोगरा, बालम सिह रावत, राउनि विनोद सेमवाल, उत्तम सिंह राणा, ओंकार रावत, टीका राम रतूड़ी, पवन कुमार, दिनेश, लाल, प्रमिला पठोई, कांता राम, निधि थपलियाल, ममता वर्मा, अनुसेवक मधु बाला, सुनीता रावत, प्रेम सिंह भंडारी, राजमती, शीला, वंदना, विनोद, ख़ुशी, चिरंजी, जगमोहन, बसंती आदि शामिल थे।


