नई टिहरी में पत्रकार वार्ता से होगी शुरुआत, प्रतापनगर, घनसाली और धनोल्टी विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे कांग्रेसजनों से संवाद
टिहरी गढ़वाल, 24 सितम्बर 2025: जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के संगठन सर्जन अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और ठियोग विधानसभा के विधायक कुलदीप सिंह राठौड़ चार दिवसीय भ्रमण पर टिहरी जनपद आ रहे हैं।
इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जयेंद्र चंद रमोला एवं राकेश नेगी भी रहेंगे। अभियान में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी की भी उपस्थिति रहेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने बताया कि 25 सितम्बर को सुबह 11:30 बजे नई टिहरी जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता होगी। इसके बाद होटल टिहरी हिमालय रेजीडेंसी में कार्यकर्ताओं की बैठक कर संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
इसके पश्चात कार्यक्रम के अनुसार –
- 26 सितम्बर: प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र, लमगांव में कांग्रेसजनों से संवाद
- 27 सितम्बर: घनसाली विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संवाद
- 28 सितम्बर: धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र, थत्यूड़ में कांग्रेसजनों के साथ बैठक व संगठन पर चर्चा
इस दौरे को लेकर जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
