राजकीय महाविद्यालय जखोली में छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी, डॉ. कपिल बने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, 24 सितम्बर को घोषित होगी प्रत्याशियों की अंतिम सूची
रुद्रप्रयाग SKS News: लंबे इंतजार के बाद जखोली महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2025 की तारीख तय हो गई है। राजकीय महाविद्यालय जखोली प्रशासन ने अधिसूचना जारी करते हुए घोषणा की है कि छात्र संघ चुनाव का मतदान 27 सितम्बर 2025 को कराया जाएगा।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. कुमारी माधुरी ने डॉ. कपिल को छात्र संघ चुनाव का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अधिसूचना के अनुसार जखोली महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2025 की प्रक्रिया 22 सितम्बर से शुरू होगी।
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार:
- 22 सितम्बर: विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रपत्रों की बिक्री।
- 23 सितम्बर: नामांकन प्रक्रिया पूर्ण।
- 24 सितम्बर: नामांकन प्रपत्रों की जांच एवं नाम वापसी की अंतिम तिथि। इसी दिन वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
27 सितम्बर को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 2 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। जैसे ही परिणाम घोषित होंगे, विजयी प्रत्याशी शपथ ग्रहण करेंगे।
जखोली रुद्रप्रयाग के छात्र-छात्राओं और स्थानीय युवाओं में छात्र संघ चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार होने वाला जखोली महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2025 क्षेत्रीय छात्र राजनीति और युवाओं की भागीदारी को नई दिशा दे सकता है।
