टिहरी के नवनियुक्त एसएसपी श्री आयुष अग्रवाल से युवा कांग्रेस के पदाधिकारी ने की शिष्टाचार भेंट
नई टिहरी: युवा कांग्रेस के पदाधिकारी द्वारा टिहरी के नवनियुक्त एसएसपी श्री आयुष अग्रवाल जी को स्मृति चिन्ह स्वरूप डोबरा चांटी पुल का छायाचित्र भेंट कर उनका टिहरी आगमन पर स्वागत किया गया ।
टिहरी जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्थाओं और दिन प्रतिदिन बढ़ रहे अपराधों को लेकर एसपी टिहरी श्री आयुष अग्रवाल जी से युवा कांग्रेस के पदाधिकारी ने वार्तालाप की जिसमें की स्कूलों में पढ़ रहे 18 वर्ष की उम्र से कम आयु के बच्चों को वाहन न दिए जाने को लेकर व बिना हेलमेट के सड़कों पर दो पहिया वाहन चलाने को लेकर एसपी द्वारा स्कूलों को नोटिस दिया जाने की बात युवा कांग्रेस के पदाधिकारी द्वारा कही गई जिसमें की नाबालिक बच्चों पर वाहन चलाने से रोक लगाई जा सके.
एसएसपी के द्वारा हमें पूर्ण आश्वासन दिया गया कि युवा कांग्रेस के पदाधिकारी द्वारा जो सुझाव दिए गए हैं उनको जल्द ही अमल में लाया जाएगा, पुलिस व युवाओं के आपसी सहयोग से ही बढ़ रहे अपराधों में विराम लगाया जा सकता है व कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखा जा सकता है।
भेंट करने वालों में युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री कपिल जोशी, टिहरी के विधानसभा अध्यक्ष नवीन सेमवाल जी, कांति प्रसाद, मनीष सुरेश आदि शामिल थे।
