टिहरी झील कोटी कालोनी में आयोजित पैराग्लाइडिंग एक्रो एवं SIV प्रतियोगिता का हुआ समापन
कोटी कॉलोनी, टिहरी: उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में 19 दिसंबर गुरुवार को कोटी कालोनी टिहरी गढ़वाल में चार दिवसीय पैराग्लाइडिंग एक्रो एवं एसआईवी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसका शनिवार को सफल समापन हुआ।
पैराग्लाइडिंग एक्रो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले थियो डेबलिक (फ्रांस) को 05 लाख का चैक, द्वितीय हूगो लामी (फ्रांस) को 03 लाख तथा तृतीय पबालो (स्विटजरलैंड) को 02 लाख का चैक पुरस्कार के रूप में दिया गया। वहीं एसआईवी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ओम तानाजी टाकवे को 02 लाख का चैक, द्वितीय योगराज ठाकुर को डेढ लाख तथा तृतीय कपिल नौटियाल को 01 लाख का चैक पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने मा. मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री, पर्यटन विभाग, पायलट्स, ब्लॉगर, फोटोग्राफी टीम, मीडिया सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि टिहरी झील में लगातार दूसरी बार पैराग्लाइडिंग एक्रो एवं एसआईवी प्रतियोगिता का बहुत ही कम समय और विपरित परिस्थितियों में प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि टिहरी झील में विभिन्न राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की जल क्रीड़ाओं एवं साहसिक प्रतियोगिताएं आयोजित करने के साथ ही वाटर स्पोट्स की गतिविधियों को बढ़ाने हेतु कार्य किये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि टिहरी झील में दो बोटिंग प्वाइंट्स के लिए स्वीकृति दी गई है तथा कू्रज बोट के साथ ही प्लाई बोट, योक बोट्स भी शीघ्र ही शुरू होगा। इसके साथ ही एडीबी के द्वारा रिंग रोड़ का कार्य भी काफी तेजी का किया जा रहा है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ही स्थानीय लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी।
निदेशक, पैराग्लाइडिंग मंत्रा तानाजी टाकवे ने बताया कि कोटी कॉलोनी टॉप इंटरनेशनल पैराग्लाइडिंग साइट है। इसकी हाइट और पानी इसकी विशेष पहचान है और प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले पायलटों के माध्यम से भी अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर इसको नई पहचान मिलेगी।
प्रतियोगिता में देश-विदेश से पैराग्लाइडिंग पायलटो ने हवा में करतब बाजिया कर पर्यटकों को रोमांचित किया। उन्होंने बताया कि यहां की भौगोलिक स्थिति, पहाड़, एरिया, पानी, हवा पैराग्लाइडिंग के लिए अनुकूल है।
इस अवसर पर अध्यक्ष ओबीसी आयोग संजय नेगी, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद से विशेष कार्य अधिकारी मनोज जोशी, एसीईओ अश्विन पुंडीर, डीटीडीओ चमोली विजेंद्र पांडे, कलस्टर ऑफ हेड टाइम्स ऑफ इंडिया आनन्द पुंडीर, डीटीडीओ पौड़ी के.एस. नेगी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री संजय सिंह नेगी अध्यक्ष ओबीसी आयोग उत्तराखंड एवं श्री राजेश नौटियाल जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी टिहरी गढ़वाल तथा जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल श्री मयूर दीक्षित द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
विभिन्न देशों से आए हुए 40 एक्रो पायलट एवं भारत देश के साथ 60 SIV पायलटो ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया एक्रो प्रतियोगिता में फ्रांस के रहने वाले थियो देवलिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिन्हें 5 लाख का पुरस्कार नगद रूप से भेंट किया गया तथा फ्रांस की रहने वाले हुग्लो ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर तीन लाख का नगद पुरस्कार प्राप्त किया एवं स्विट्जरलैंड के रहने वाले पाब्लो ने तृतीय स्थान प्राप्त कर दो लाख की धनराशि नगद प्राप्त की
प्रतियोगिता में SIV भी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जो की नेशनल स्तर का था जिसमें 60 भारतीय पायलटो ने हिस्सा लिया, जिसमें प्रथम स्थान श्री ओम तानाजी टाकवे जो कि महाराष्ट्र के रहने वाले हैं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा 2 लाख की धनराशि नगद पुरस्कार के रूप में उन्हें भेंट की गई।
द्वितीय स्थान श्री योगराज ठाकुर हिमाचल ने डेढ़ लाख की धनराशि प्राप्त की तथा तृतीय स्थान उत्तराखंड के रहने वाले श्री कपिल नौटियाल ने प्राप्त किया जिन्हें एक लाख की धनराशि नगद रूप से भेंट की गई इस अवसर पर विभाग द्वारा एक्रो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय पायलटो को भी सम्मानित किया गया जिनमें से राकेश ठाकुर गौरव क्लाइंट जॉन एवं विजय ठाकुर को सम्मानित किया गया इस अवसर पर पैराग्लाइडिंग मंत्रा के डायरेक्टर श्री तानाजी ने प्रतियोगिता के बारे में अवगत कराया इस अवसर पर ओबीसी आयोग के अध्यक्ष श्री संजय सिंह नेगी ने कहा कि कि टिहरी जनपद आज एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में बहुत सराहनीय कार्य कर रहा है उन्होंने सचिव पर्यटन का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने यहां पर प्रतियोगिता के दौरान जो निशुल्क पैराग्लाइडिंग पर्यटकों एवं स्थानीय निवासियों हेतु करवाई है वह बहुत ही सराहनीय कार्य है
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री राजेश नौटियाल ने विभिन्न देशों से आए हुए पैराग्लाइडिंग पायलटो का स्वागत करते हुए कहा कि जनपद टिहरी गढ़वाल आज नई ऊंचाइयों को छू रहा है भविष्य में हां वॉटर स्पोर्ट्स के लिए नहीं बल्कि एरो स्पोर्ट्स के लिए भी विश्व मानचित्र पर अपनी जगह बनाएगा इस अवसर पर विजेताओं को कुल 14.59 लख रुपए की धनराशि एवं मेडल ट्रॉफी वितरित की गई वितरित की गई।
