“जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खंडेलवाल के निर्देशन में की गई चुनावी तैयारियां, ब्लॉकवार स्ट्रांग रूम तय, सुरक्षा और समयबद्ध प्रक्रिया पर विशेष जोर”
📍 टिहरी गढ़वाल | 20 जुलाई 2025
जनपद टिहरी गढ़वाल में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 को सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए ब्लॉकवार स्ट्रांग रूम तैयार कर लिए गए हैं। यह तैयारियां जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) श्रीमती नितिका खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में की गई हैं।
जिले के प्रत्येक विकास खण्ड में निर्वाचन सामाग्री रखने के लिए उपयुक्त भवनों को स्ट्रांग रूम के रूप में चिह्नित किया गया है:
🏢 ब्लॉकवार स्ट्रांग रूम विवरण:
- जाखणीधार : विकास खण्ड मुख्यालय स्थित प्रमुख कार्यालय भवन व अतिथि गृह
- जौनपुर : रा.इ.का. थत्यूड़ जौनपुर
- थौलधार : विकास खण्ड कार्यालय थौलधार
- देवप्रयाग : रा.इ.का. हिण्डोलाखाल
- प्रतापनगर : रा.इ.का. प्रतापनगर
- चम्बा : विकास खण्ड चम्बा सभागार (प्रथम तल)
- कीर्तिनगर : विकास खण्ड कार्यालय कीर्तिनगर
- नरेन्द्रनगर : विकास खण्ड मुख्यालय फकोट (पूर्व क्षेत्र पंचायत सभागार)
- भिलंगना : विकास खण्ड मुख्यालय भिलंगना, भवन संख्या 03
🗳️ मतदान की समय-सारिणी:
🔹 प्रथम चरण – 24 जुलाई 2025
विकास खण्ड: जौनपुर, प्रतापनगर, जाखणीधार, थौलधार, भिलंगना
🔹 द्वितीय चरण – 28 जुलाई 2025
विकास खण्ड: कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेन्द्रनगर, चम्बा
जिला प्रशासन द्वारा सभी निर्वाचन स्थलों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षा और लॉजिस्टिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हो सके।
