नागर निकाय चुनाव- 2025
नगर पंचायत गजा में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया भारतीय जनता पार्टी चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
गजा, डीपी उनियाल: नगर पंचायत गजा में भारतीय जनता पार्टी चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पूजा अर्चना व रिबन काट कर किया। गजा पहुचते ही कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कैबिनेट मंत्री ने कार्यालय उद्घाटन से पहले उत्तराखण्ड आंदोलन में शहीद बेलमति चौहान के स्मारक पर माल्यार्पण किया तथा घंडियाल मंदिर मे मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया।
कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर उनके साथ भाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह खाती, वार्ड नम्बर एक के सभासद प्रत्याशी हुकम सिंह, वार्ड नम्बर दो आशीष चौहान, वार्ड नम्बर तीन श्रीमती नेहा खाती तथा वार्ड नम्बर चार से श्रीमती सीमा भी उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी को एकजुट होकर भाजपा अध्यक्ष व सभासदों को जीत दिलाने के लिए काम करना है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत गजा, नगर पंचायत तपोवन व नगरपालिका मुनीकीरेती ढालवाला में भाजपा जीत का परचम लहरायेगी, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजेन्द्र सिंह खाती व सभासदों हुकम सिंह, आशीष चौहान, श्रीमती नेहा खाती, श्रीमती सीमा को मिष्ठान खिलाते हुए अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
चौराहे पर कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर फकोट विकास खंड के निवर्तमान प्रमुख राजेन्द्र सिंह भंडारी, मंडी समिति नरेंद्रनगर निवर्तमान अध्यक्ष बीर सिंह रावत, नगर पंचायत गजा निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश बंठवाण, भाजपा जिला मंत्री गजेंद्र खाती, मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, फकोट पूर्व जेष्ठ प्रमुख ईश्वरी विजल्वाण, महिला मोर्चा श्रीमती कांता सजवाण, युवा मोर्चा शैलेंद्र चौहान, बीर सिंह असवाल, जोत सिंह असवाल, श्रीमती सरोजनी, महाबीर सिंह असवाल, हंसलाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह नेगी, भगवती प्रसाद कोठारी, दिनेश खाती, सूरज सिंह सुकेती, विकास खाती, शूरबीर सिंह गुंसाई, विजय राम उनियाल, श्रीमती प्रतिमा राणा, राजेश रावत मंडल महामंत्री सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गजा में भाजपा कार्यालय उद्घाटन के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कोटेश्वर मे आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन में शिरकत कर खिलाडियों को पुरस्कार वितरण किया।
