औषधि नियंत्रक विभाग और STF की संयुक्त कार्रवाई में 947 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, तीन मेडिकल स्टोरों को नोटिस जारी
हल्द्वानी: उत्तराखंड में नशा मुक्त अभियान तेजी से जारी है। कुमाऊँ मंडल में लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर तथा स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के मार्गदर्शन में औषधि नियंत्रक विभाग और STF की संयुक्त टीम ने हल्द्वानी बनभूलपुरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान पाँच मेडिकल स्टोरों की जाँच की गई। इनमें तीन मेडिकल स्टोरों पर गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं, जिन्हें नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। वहीं, एक मेडिकल स्टोर का क्रय–विक्रय तत्काल रोकते हुए फर्म को बंद कराया गया।
🚨 केजीएन मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई
सबसे गंभीर मामला केजीएन मेडिकल स्टोर का रहा, जहाँ से Tramadol के 947 कैप्सूल बरामद किए गए। स्टोर स्वामी कोई बिल या अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर औषधि नियंत्रक विभाग ने:
- फर्म का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की
- NDPS Act 1985 के तहत अलग से कार्रवाई शुरू की
- स्टोर को मौके पर सील कर दिया गया
इस कार्रवाई में औषधि विभाग, तहसील प्रशासन और STF की टीमें शामिल रहीं।
🔴 सरकार की सख्ती
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में नशे और अधोमानक दवाइयों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। उन्होंने कहा:
“प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।”
