29 अगस्त से 2 सितम्बर तक क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायत के लिए शपथ ग्रहण व बैठक का कार्यक्रम निर्धारित
टिहरी गढ़वाल, 26 अगस्त 2025।
उत्तराखण्ड शासन, पंचायतीराज अनुभाग-1 द्वारा प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) में हुए सामान्य निर्वाचन-2025 के बाद निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण एवं प्रथम बैठक की तिथियाँ घोषित कर दी गई हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जानकारी दी कि:
- क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य शपथ ग्रहण 29 अगस्त 2025 को करेंगे।
- क्षेत्र पंचायतों की प्रथम बैठक 30 अगस्त 2025 को आयोजित होगी।
- जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य शपथ ग्रहण 1 सितम्बर 2025 को करेंगे।
- जिला पंचायत की प्रथम बैठक 2 सितम्बर 2025 को होगी।
नियुक्त शपथ अधिकारी
उत्तर प्रदेश पंचायत राज नियमावली 1994 (यथाप्रस्तावित उत्तराखण्ड) के अनुसार पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ दिलाने हेतु अधिकारियों की नियुक्ति की गई है:
- भिलंगना – बृजेश कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता, लघु सिंचाई
- चम्बा – साक्षी शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी
- देवप्रयाग – विजय देवराड़ी, मुख्य कृषि अधिकारी
- जौनपुर – संदीप कुमार, उपजिलाधिकारी, टिहरी
- जाखणीधार – मंजू राजपूत, उपजिलाधिकारी, धनोल्टी
- कीर्तिनगर – नीलू चावला, उपजिलाधिकारी, कीर्तिनगर
- नरेन्द्रनगर – आशीष चन्द घिल्डियाल, उपजिलाधिकारी, नरेन्द्रनगर
- प्रतापनगर – पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, परियोजना निदेशक डीआरडीए
- थौलधार – मो० असलम, जिला विकास अधिकारी, टिहरी गढ़वाल
समय निर्धारण
निर्धारित तिथियों पर शपथ ग्रहण का समय प्रातः 11 बजे होगा तथा सभी विकासखंडों के सभागार में नियुक्त अधिकारी शपथ दिलाएंगे।
