नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 110 लोगों ने कराई आंखों की जांच
📍 20 मार्च 2025: पंचायत भवन, नकोट बाजार
📍 23 मार्च 2025: मेला पंडाल स्थल, चाका क्वीली, विकास खंड फकोट
गजा, टिहरी गढ़वाल: विकास खंड चम्बा के नगर पंचायत गजा में हंस फाउंडेशन सतपुली पौड़ी द्वारा आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 110 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई।
शिविर में हंस फाउंडेशन सतपुली पौड़ी की टीम के डॉ. भूपेंद्र सिंह रावत, कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार और सहायक रविंद्र सिंह नेगी ने सेवाएं दीं। शिविर के आयोजन में नगर पंचायत गजा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना खाती और सेवा भारती के राजेंद्र सिंह खाती का सहयोग सराहनीय रहा।
जांच के बाद 20 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन की सलाह दी गई, जिनके लिए 23 मार्च को हंस फाउंडेशन का वाहन गजा पहुंचेगा। कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार ने बताया कि ऑपरेशन, मरीजों का आना-जाना, भोजन और रहने की सुविधा पूरी तरह निशुल्क होगी, जिसकी व्यवस्था हंस फाउंडेशन द्वारा की जाएगी।
शिविर में 90 लोगों को आंखों की दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए।
आगामी शिविर कार्यक्रम:
📍 20 मार्च 2025: पंचायत भवन, नकोट बाजार
📍 23 मार्च 2025: मेला पंडाल स्थल, चाका क्वीली, विकास खंड फकोट
नकोट मखलोगी बाजार के शिविर के लिए समाजसेवी बिक्रम सिंह रावत ने बताया कि मरीजों को आधार कार्ड, फोन नंबर और यदि उपलब्ध हो तो आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
चाका क्वीली शिविर के आयोजन में अनिल कुमार, जीतराम उनियाल, शेर सिंह बागड़ी और श्रीमती मीनाक्षी उनियाल का सहयोग रहेगा।
