पूर्व सैनिक गुन्दरसिंह मखलोगा नहीं रहे, कोटेश्वर घाट पर किया जाएगा अंतिम संस्कार
नकोट, टिहरीः मखलोगी प्रखण्ड के नकोट गांववासी पूर्व सैनिक श्री गुन्दर सिंह मखलोगा का 99 वर्ष 11 माह की उम्र में आज प्रातः निधन हो गया है। वे आज अपने भरे पूरे परिवार को छोड़ परम् देवलोक घाम सिधार गए हैं।
दृढ़ इच्छा शक्ति, कर्म प्रधान सख्शियत, जबान के पक्के व जीवट व्यक्तित्व के धनी श्री गुन्दर सिंह मखलोगा का अंतिम संस्कार कोटेश्वर घाट पर किया जायेगा।
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, जन-प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, ग्राम प्रधानों ने श्री मखलोगा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति करार दिया है।
