प्रांतीय बौद्धिक व खेलकूद प्रतियोगिता में नागनी व नकोट का दबदबा
टिहरीः विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय बौद्धिक व खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर नागणी एवं नकोट का दबदबा रहा। इन प्रतियोगिताओं में सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर नकोट के शिवांग उनियाल ने ऊंची कूद में प्रथम स्थान हासिल किया।
सरस्वती विद्या मंदिर गंगनाली श्रीकोट (श्रीनगर गढ़वाल) में आयोजित उत्तराखंड प्रांत की सर्वश्रेष्ठ टीमों ने भाग लिया। इसमें सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर नागनी से विज्ञान प्रश्न मंच में ज्योति थापा, अंशिका भंडारी, आदित्य भंडारी ने प्रथम, भाषण में पूजा बैलवाल प्रथम, लंबी कूद से आरुषि भंडारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके इस जीत की खुशी पर दोनों विद्यालय परिवारों ने उनको उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं।
