मन की बात सुनने के बाद किया भाजपा प्रत्याशी शोभनी धनोला के पक्ष में रोड शो
पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व और वर्तमान माननीय विधायकों ने लगाया जोर।
डूअर टु डूवर वोट हेतु किया जा रहा है अनुरोध
प्रतिष्ठा के साथ शोभनी के साथ झलक रहा है जनता का स्नेह
चंबा, सो.ला.सकलानी ‘निशांत’: स्थानीय निकाय चुनाव में इस बार भाजपा के यह प्रतिष्ठा की सीट है। आज माननीय प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी जी की “मन की बात” सुनने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै, माननीय क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय,माननीय पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने पार्टी प्रत्याशी शोभनी धनोला के पक्ष में वृहद रोड शो किया और घर- घर जाकर मत के लिए अनुरोध किया।
बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मसूरी रोड, ब्लाक रोड,ऋषिकेश रोड,पुरानी टिहरी रोड और मुख्य बाजार में रैली निकाली। पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल के निर्देशानुसार मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद प्रचार किया गया और शत प्रतिशत मतदान की अपील की गई।
इस मौके पर आदरणीय रमेश चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णानंद कोठारी, सतवीर पुंडीर, नीरज खत्री,सुनैना शाह, निर्मला बिष्ट, मोर सिंह धनोला, इंद्र सिंह नेगी,दर्मियान सिंह भंडारी,चंदन राणा,सिंगरूप नेगी,शिव प्रसाद उनियाल, विक्रम चौहान, धर्म सिंह रावत,ललित सुयाल,विक्रम राणा,ममता उनियाल,शांति प्रसाद सकलानी आदि शामिल थे।
