महर्षि वाल्मिकी महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली गई भव्य शोभा यात्रा
वाल्मीकि समाज के भाई- बहनों के द्वारा हर वर्ष निकली जाती है दिव्य झांकी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
दिव्य झांकी को देखने के लिए शहर में दिखाई दिया उल्लास
चंबा, सो.ला.सकलानी ‘निशांत’: महर्षि वाल्मीकि जी के जन्म दिवस पर आज शहर के स्वच्छक भाई- बहनों के द्वारा प्रतिवर्ष की तरह शहर में दिव्य शोभा यात्रा निकाली गई। झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमर पड़ा। चंबा चौक में स्वच्छक भाइयों के द्वारा भव्य-दिव्य कार्यक्रम प्रस्तुतियां दी गयी जिसे देखने शहर उमड़ पड़ा। भगवान राम लक्ष्मण सीता हनुमान गणेश जी आदि के किरदारों के द्वारा तत्कालीन वेशभूषा मे पूरे शहर में शोभा यात्रा हुयी। सम्पूर्ण वातावरण राममय हो गया।


इस मौके पर मोहन चंद कुमाईं,डा.हरिकृष्ण भट्ट,अनिल कोठारी,जसवीर भंडारी, दिनेश सेमल्टी, नवजोत तड़ियाल,अमित चौहान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं के अलावा बलवीर पुंडीर,संजय मैठाणी,बिक्रम राणा आदि गणमान्य लोगों ने भी शोभायात्रा स्वागत किया। पुलिस सब इंस्पेक्टर अरबिंद रतूड़ी अपनी टीम के साथ शांति स्वयं देखते रहे।
