विश्व योग दिवस की तैयारी के तहत आयुष विभाग द्वारा सुरकंडा देवी मंदिर में हुआ जन-जागरूकता कार्यक्रम, योग और प्रकृति के महत्व पर डाला गया प्रकाश
टिहरी, 13 मई 2025 | रिपोर्ट: सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’
विश्व योग दिवस 2025 की तैयारियों के अंतर्गत आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार आयुर्वेद विभाग टिहरी गढ़वाल द्वारा हरित योग कार्यक्रम का आयोजन मां सुरकंडा मंदिर प्रांगण में किया गया। मंदिर समिति के सहयोग से हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री, स्थानीय नागरिक और अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी और जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी जैसी क्रियाओं का अभ्यास करवाया और इनके शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी।
डेमो अभ्यास योग प्रशिक्षक सुरजीत सिंह चौहान द्वारा करवाया गया।
विशेष आकर्षण:
साहित्यकार एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर सो.ला. सकलानी ‘निशांत’ ने अपनी कविता के माध्यम से हरित योग और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “स्वस्थ तन-मन और वन – तीनों ही स्वस्थ जीवन के मूल आधार हैं।”
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र ने बताया कि हरित योग शिविरों का आयोजन सुरकंडा मंदिर, धनोल्टी जैसे पर्यटन स्थलों पर कर जन-जागरूकता फैलाई जा रही है। आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस पर बृहद स्तर पर कार्यक्रम प्रस्तावित है।
उपस्थित गणमान्य:
- डॉ. दिनेश जोशी (नोडल अधिकारी)
- डॉ. तुषिता बधानी (सह-नोडल अधिकारी)
- डॉ. हरीश भट्ट
- मंदिर समिति अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी
- सचिव रामकृष्ण डबराल
- मुख्य पुजारी रमेश लेखवार ‘अत्रि’
- तहसीलदार धनोल्टी निशांत कंबोज
- राजस्व निरीक्षक अमित नेगी
- ग्राम प्रधान पूर्ण सिंह दंदेला
- सुंदर लाल सकलानी
नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश जोशी ने मंदिर समिति और सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
