टिहरी में आयोजित शिष्टाचार भेंट कार्यक्रम में परिषद से जुड़े पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया हिस्सा
टिहरी गढ़वाल, सितम्बर 2025।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद टिहरी, जो प्रदेश भर में 200 से अधिक घटक संघों का प्रतिनिधित्व करता है, द्वारा हाल ही में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
परिषद पदाधिकारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष मा. इशिता सजवाण, उपाध्यक्ष मा. मानसिंह रौतेला, चंबा ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुमन सजवाण एवं जाखणीधार ब्लॉक प्रमुख श्री राजेश नौटियाल से भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर परिषद की ओर से अध्यक्ष श्री भगवान सिंह राणा, जिला मंत्री श्री जयवीर रागड़, संप्रेक्षक श्रीमती दीपिका तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अनूप सिंह नेगी, श्री भुवनेश्वर प्रसाद सेमवाल, श्री आमोद नौटियाल, उपाध्यक्ष श्री सतेंद्र चौहान, संरक्षक श्री विनय बहुगुना, कोषाध्यक्ष श्रीमती रामेश्वरी नेगी, श्रीमती दीक्षा, श्रीमती संगीता रागड़, श्रीमती विजयलक्ष्मी नौटियाल, श्री सुनील कलेठा, श्री पंकज उनियाल, श्री जसपाल रावत, मीडिया प्रभारी श्री दीपक गोसाई, तथा श्री धीरेंद्र नेगी, श्री आशीष जोशी, श्री ओमप्रकाश बहुगुणा, श्री अंकुर सहित अनेक कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यगणों ने परिषद की एकजुटता और जनहित कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
अंत में जिला मंत्री श्री जयवीर रागड़ और अध्यक्ष श्री भगवान सिंह राणा ने सभी की उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।
