💼कोषागार नरेंद्रनगर से जुड़े पेंशनरों को 20 फरवरी 2026 तक आय व बचत का विवरण देना अनिवार्य
टिहरी | 07 जनवरी 2026
कोषाधिकारी कोषागार कार्यालय नरेंद्रनगर द्वारा अवगत कराया गया है कि कोषागार नरेंद्रनगर से सम्बद्ध समस्त पेंशनरों की वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त आय के आधार पर आयकर की कटौती की जानी है।
कोषाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान प्राप्त कुल पेंशन, अन्य स्रोतों से अर्जित आय तथा बचत/निवेश से संबंधित विवरण को कोषागार कार्यालय नरेंद्रनगर में विलम्बतम् 20 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए, ताकि नियमानुसार सही आयकर गणना एवं कटौती सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय-सीमा तक संबंधित आय एवं बचत का विवरण उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो मानक नियमों के अनुसार आयकर की कटौती की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित पेंशनर की होगी।
कोषागार प्रशासन ने सभी पेंशनरों से अपील की है कि वे समय रहते अपने दस्तावेज़ एवं आय विवरण जमा कर दें, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की वित्तीय असुविधा से बचा जा सके।

