रीत रैमाण सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कवियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने सुमन जी के आदर्शों को किया नमन
चंबा, सोमवारी लाल सकलानी ‘ निशांत’: श्रीदेव सुमन की जयंती के उपलक्ष्य में रीत रैमाण सांस्कृतिक मंच द्वारा ब्लॉक सभागार चंबा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें कवि सम्मेलन और विचार गोष्ठी के माध्यम से सुमन जी के जीवन और आदर्शों को स्मरण किया गया।
कविता पाठ की शुरुआत कवि जगदीश ग्रामीण और डॉ. बेलीराम कंसवाल ने की। वरिष्ठ कवि सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’ की रचना “गंग भिंलग की अश्रुधार से” ने सभी को भावविभोर कर दिया। अन्य कवियों में पद्मलता सेमवाल, रीना उनियाल, मीना तिवारी, तेजोमय बंधानी, विजय लक्ष्मी डबराल, नंदी बहुगुणा, नवीन जोशी, सुनील डंगवाल, राधाकृष्ण सेमवाल, मनोज शाह और कुलदीप फोंदणी शामिल रहे।
सामाजिक चिंतक महीपाल नेगी ने श्रीदेव सुमन के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय बहुगुणा, सभासद शक्ति जोशी, विक्रम चौहान, राजेन्द्र बहुगुणा सहित अन्य वक्ताओं ने सुमन जी के विचारों को आत्मसात करने की बात कही।
पिथौरागढ़ से आए रीत रैमाण मंच के अध्यक्ष नरेंद्र गुंजन ने कार्यक्रम को गरिमामय बताते हुए इसके आयोजन को सराहा। मंच के टिहरी अध्यक्ष सुनील डंगवाल और सचिव नवीन जोशी ने बताया कि यह मंच समय-समय पर रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करता रहता है।
इस अवसर पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से संजय रावत और मुदस्सर हुसैन, सभासद अरबिंद मखलोगा, शिक्षिका ज्योत्स्ना रतूड़ी, सभासद दीपक गुनसोला, महेश पैन्यूली, गौरव नवानी, राजेश्वरी कुट्टी और अनुपमा सकलानी उनियाल आदि विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नंदी बहुगुणा और विजय लक्ष्मी डबराल ने संयुक्त रूप से किया।
