‘सरहद का साक्षी’ की खबर का असर : चंबा पुलिस ने दोनों चोरों को स्कूटी सहित पकड़ा, भेजा हवालात
चंबा (टिहरी गढ़वाल), 24 अगस्त 2025।
सरहद का साक्षी में एक सप्ताह पूर्व प्रकाशित खबर का बड़ा असर सामने आया है। चंबा पुलिस ने दिन-रात की मेहनत और सक्रियता दिखाते हुए स्कूटी चोरी की वारदात का सफल अनावरण कर लिया। पुलिस ने दोनों शातिर चोरों को चोरी की गई स्कूटी UK09B-1284 सहित गिरफ्तार कर हवालात भेज दिया।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन पार्किंग हमेशा सुरक्षित स्थान पर करें और लॉक लगाना न भूलें। साथ ही डिजिटल युग में घर-दुकान पर CCTV कैमरे लगाना बेहद जरूरी बताया गया है।
मामला ऐसे खुला
दिनांक 21-08-2025 को थाना चंबा पर वादी आशीष डोभाल पुत्र राम प्रसाद निवासी-थान गांव, थाना चंबा (देहरादून) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी स्कूटी नंबर UK09B-1284 साबली मुख्य सड़क के पास से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई।
इस पर थाना चंबा में मुकदमा संख्या 29/2025 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया और विवेचना उप-निरीक्षक नवीन (चौकी प्रभारी नागणी) को सौंपी गई।
उच्चाधिकारियों के आदेश पर गठित हुई विशेष टीम
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी चंबा के आदेशानुसार थानाध्यक्ष चंबा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने घटना स्थल और आसपास लगे CCTV फुटेज का गहन विश्लेषण किया, जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए।
चोर CCTV और मुखबिर की सूचना से आए पुलिस की पकड़ में
पुलिस ने संदिग्धों की गहन तलाश और सुरागरसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर 24/08/2025 को मसूरी रोड से दोनों आरोपियों को चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया।
मुकदमे में आगे धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गई। दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी बताए जा रहे हैं और इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-पते
- लक्ष्मण नकोटी पुत्र बीरेन्द्र सिंह, निवासी-ग्राम नवा गांव सत्यों, थाना चंबा, जिला टिहरी, उम्र-21 वर्ष।
- राहुल पुत्र प्यार चंद्र, निवासी- मंजगांव सत्यों, थाना चंबा, जिला टिहरी, उम्र-24 वर्ष।
बरामदगी
- स्कूटी नंबर UK09B-1284
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक नवीन, चौकी प्रभारी नागणी थाना चंबा
- उपनिरीक्षक रवि कुमार, थाना चंबा
- हैड कॉन्स्टेबल सुनील, थाना चंबा
- कॉन्स्टेबल सुबोध, थाना चंबा
- कॉन्स्टेबल विजय पाल, थाना चंबा
दोनों अभियुक्तों को रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
