जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के आदेश पर कई राजस्व उपनिरीक्षकों के क्षेत्र बदले, कार्यभार ग्रहण कर तुरंत चार्ज सूची प्रस्तुत करने के निर्देश।
टिहरी, उत्तराखंड।
टिहरी में राजस्व उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के आदेश संख्या 89/7-12(2024-25) दिनांक 25 अप्रैल, 2025 के तहत राजस्व उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के बाद नए क्षेत्र आवंटन किए गए हैं।
आदेश के अनुसार, राजस्व उपनिरीक्षक सोमवारी लाल सकलानी के स्थान पर रमेश नौटियाल को कोठी क्षेत्र का कार्यभार सौंपा गया है। साथ ही उन्हें नकोट क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
उपजिलाधिकारी टिहरी के पत्र संख्या 115/२० का० आदेश/2025-26 के तहत अन्य स्थानांतरण इस प्रकार किए गए हैं:
- दिनेश प्रसाद काला — नागणी क्षेत्र
- भूपेन्द्र भण्डारी — मूल तैनाती पडियारगांव, अतिरिक्त प्रभार सिरांई
- राधाकृष्ण बिजल्वाण — चोपड़ियाली क्षेत्र
- धीरेन्द्र सिंह गुंसाई — डिबनू क्षेत्र
- भुवनेश्वर रतूड़ी — काणाताल क्षेत्र
- मनोज बिजल्वाण — नागराजाधार क्षेत्र
- धनपाल सिंह — तानगला क्षेत्र
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अतिरिक्त कार्यभार के लिए किसी प्रकार का वेतन या भत्ता देय नहीं होगा। सभी राजस्व उपनिरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे कार्यभार ग्रहण करते हुए अपनी चार्ज सूची तत्काल प्रस्तुत करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
