नकोट में संचालित षटमासिक निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र का विधिवत समापन
मखलोगी प्रखण्ड के ग्रामीण कस्बा नकोट में संचालित षटमासिक निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र का आज क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय द्वारा प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर विधिवत समापन किया गया है।
Sewa THDC के वित्तीय मार्गदर्शन एवं हितायु लोक कल्याण समिति नागणी के तत्वावधान में आयोजित षटमासिक निःशुल्क प्रशिक्षण केन्द्र में मखलोगी प्रखण्ड के करीबन साढ़े तीन दर्जन युवक युवतियों ने निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त किया। केन्द्र में कम्प्यूटर प्रशिक्षण अनुराग चौहान एवं दीपिका चौहान ने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया।
समापन अवसर पर Sewa THDC के वरिष्ठ प्रबंधक CSR Tehri अरविन्द वर्मा CSR Tehri, उप प्रबंधक महेन्द्र सिंह राणा CSR Tehri, सामाजिक अधिकारी ज्योत्सना जगूड़ी, ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, कार्यक्रम समन्वय अनीता पैन्यूली, शिशु विद्या मन्दिर के प्रबंधक पुरुषोत्तम उनियाल, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि भूपेन्द्र धनोला, शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रमोद कोटियाल, हितायु लोक कल्याण समिति के सचिव दिवाकर पैन्यूली, युवा समाजसेवी मानवेन्द्र बिष्ट, बालकृष्ण भट्ट, विक्रम सिंह धनोला, मकान सिंह, सपना खाती, सौरभ धनोला आदि मौजूद रहे।
समापन समारोह का शुभारम्भ Sewa THDC के वरिष्ठ प्रबंधक अरविन्द वर्मा CSR Tehri एवं प्रमुख शिवानी बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। तदोपरान्त प्रशिक्षुओं को समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय ने प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रशिक्षु रेशमा, द्वितीय स्थान पर रहीं श्वेता धनोला एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मीना असवाल को विधायक श्री उपाध्याय द्वारा पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।


