निकाय चुनाव की स्टार प्रचारक सांसद शाह ने चम्बा में की बैठक, शोभनी धनोला को विजयश्री दिलवाने का किया आग्रह
चम्बा, टिहरी: निकाय चुनाव की स्टार प्रचारक सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने चम्बा में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर भाजपा प्रत्याशी शोभनी धनोला को विजयश्री दिलवाने का आग्रह किया।
शुक्रवार को टिहरी सांसद, माला राज्य लक्ष्मी शाह ने चम्बा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने चंबा नगर में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती शोभनी धनोला के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में योगदान तथा संगठन के प्रति उनकी लगन और धैर्य की सराहना की। उन्होंने इसे सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
सांसद शाह ने भावुक होकर स्वर्गीय सत्ये सिंह धनोला जी को भी स्मरण किया और भाजपा टिहरी में उनके योगदान का उल्लेख किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार चंबा में कार्यकर्ताओं का जोश इस बात का प्रमाण है कि चंबा में कमल खिलना तय है। सांसद शाह ने सभी से भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी के साथ-साथ सभी वार्ड सदस्यों की जीत सुनिश्चित करने और एक मज़बूत बोर्ड के गठन की अपील की।
इस उपलक्ष में टिहरी जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल, ज़िला सह प्रभारी श्री रमेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई, पूर्व विधायक टिहरी डॉ. धन सिंह नेगी, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं राज्य में अतर सिंह तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी सहित आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
