राजकीय इंटर कॉलेज नकोट में अंडर-14 व अंडर-19 खेल प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण, प्रतिभागियों को मिला सम्मान
नकोट, टिहरी गढ़वाल।
राजकीय इंटर कॉलेज नकोट, चंबा (टिहरी गढ़वाल) में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुम्भ की अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं का समापन भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी मुक्तानन्द जी महाराज उपस्थित रहे।
समारोह में श्री उमराव सिंह मखलोगा, पीटीए अध्यक्ष पुरुषोत्तम दत्त उनियाल एवं विद्यालय संरक्षक मोर सिंह धनोला ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक व बालिकाओं को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आशय कुमार द्वारा अतिथियों का पारंपरिक स्वागत करते हुए शॉल भेंट की गई। खेल महाकुम्भ के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।
🎤 मंच संचालन व तकनीकी सहयोग
समापन समारोह के दौरान मंच संचालन संदीप भट्ट ने किया। प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में स्कोरर अनिल कुमार राठी, विरल प्रताप सिंह, हर्षपति आर्य, आनंद सिंह तोपवाल (पीटीआई नकोट), श्रीमती ममता कुमाई (पीटीआई क्यारी), राकेश उनियाल (पीटीआई खंडकरी) सहित श्रीमती शांति रावत, सुशील चौहान, संदीप भट्ट, चित्ती बहुगुणा, गिरिजा शंकर कोठारी, श्रीमती रीना सकलानी, नवनीत सिंह, अनूप डोभाल, श्रीमती रजनी सिंह, ताजवीर सिंह और धर्मेंद्र सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार केदार सिंह चौहान ‘प्रवर’ एवं वीरेन्द्र सिंह तड़ियाल ने भी विद्यालय पहुंचकर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
