जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत नकोट में आयोजित तहसील दिवस में पेयजल, जंगली जानवर और सड़कों से जुड़ी समस्याएं रहीं प्रमुख
नकोट, टिहरी गढ़वाल।
राज्य सरकार की जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार पहल के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज नकोट में आयोजित तहसील दिवस में कुल 94 जन शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
तहसील दिवस के मुख्य अतिथि किशोर उपाध्याय रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी संदीप कुमार ने की। कार्यक्रम में पेयजल संकट, जंगली पशुओं से फसलों की क्षति, ग्राम सभा मार्गों की समस्या, कूड़ा निस्तारण तथा स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।
तहसील दिवस के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पटवारी चौकियों की मरम्मत, नव निर्मित पंचायत भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, तथा पुलिस चौकी स्थापना की मांग विधायक के समक्ष रखी।
कार्यक्रम में संस्कृति विभाग द्वारा सरकारी योजनाओं पर आधारित नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की गई, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इसके साथ ही विधायक किशोर उपाध्याय के प्रयासों से सेवा टीएचडीसी के सौजन्य से 17 गांवों की कीर्तन मंडलियों को कीर्तन सामग्री वितरित की गई।
ग्राम सभा छाती के प्रधान सुरेन्द्र सिंह चौहान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल कुठ्ठी ने ग्राम क्षेत्र में बड़े वृक्षों के नियंत्रित कटान, जंगली जानवरों से सुरक्षा हेतु सोलर लाइट, तथा कोठी खाला में कूड़ा डंपिंग पर रोक लगाने की मांग उठाई। इसके अतिरिक्त लोहारखोला तोक, कोठी तल्ली-मल्ली में मोटर मार्ग निर्माण तथा पेयजल स्रोतों की सुरक्षा की मांग भी प्रमुख रही।
वहीं ग्राम प्रधान तुंगोली वीरेन्द्र सिंह रावत, समाजसेवी विक्रम सिंह रावत व दिलवीर मखलोगा ने नकोट बाजार में सीसीटीवी कैमरे, सोलर लाइट्स, आईटीआई भवन निर्माण, प्रसूति गृह में स्टाफ की नियुक्ति और जंगली जानवरों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग रखी।
पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी भूपेन्द्र सिंह धनोला ने पूर्व सैनिक व समाजसेवी भूपेन्द्र सिंह धनोला ने ग्राम छाती मोटर मार्ग से पेयजल श्रोत क्षतिग्रस्त होने से उन्हे ठीक करवाना, महीने में एकबार नकोट हास्पीटल में स्वास्थ्य शिविर, नकोट अस्पताल में स्टाफ की कमी दूर करने, सीसी टीवी कैमेरे लगवाना, गांवों में बंचिक केबल लगवान, नकोट में शौचालय की उचित व्यवस्था, गांवों में पेयजल की सुचारू व्यवस्था, जंगली जानवरों की रोकथाम व्यवस्था, नकोट में पुलिस चौकी की व्यवस्था, गांवों में किन्नरों के प्रवेश पर रोक आदि मांग रखी।
इस मौके पर चम्बा प्रमुख सुमन सजवाण, कनिष्ठ प्रमुख सरोज मखलोगा, पूर्व प्रमुख शिवानी बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य ताजवीर खाती, तहसीलदार नीरज राजस्व, नायब धर्मवीर प्रकाश, बीडीओ चम्बा, शाकिर हुसैन, कानूनगो चम्बा महिपाल पुण्डीर, सुभाष बहुगुणा, वैयक्तिक सहायक जयवीर चौहान, राजस्व उप निरीक्षण रमेश चन्द्र नौटियाल, राजस्व उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह राणा, प्रधान नकोट युद्धवीर मखलोगा, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भगवान सिंह राणा, ग्राम पंचायत अधिकारी पूनम नेगी, समाजसेवी मोर सिंह धनोला, डीईओ बेसिक नरेश कुमार हल्दियानी, समन्वय आनन्द मणी पैन्यूली, सेवा टीएचडीसी के अधिकारी खाद्यान्न विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी, वन विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन, सहकारिता तथा राजकीय आदर्श इण्टर कालेज नकोट के छात्रों द्वारा अनेक विभागों ने अपने स्टाल लगाये गये थे। इस समूचे कार्यक्रम राजकीय इण्टर कालेज के पीटीए अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, प्रधानाचार्य आशय कुमार समेत सभी अध्यापकों एवं कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा।


