मुस्लिम समुदाय टिहरी ने पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद की कड़ी निंदा
टिहरी, उत्तराखंड, 26 अप्रैल 2025:
शुक्रवार को टिहरी स्थित जामा मस्जिद में स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और हर प्रकार के आतंकवाद की कड़ी भर्त्सना की।
इस अवसर पर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना असजद शमसी के नेतृत्व में मोमबत्तियाँ जलाकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौलाना शमसी ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा समुदाय शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा है और सरकार से दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा देने की मांग करता है।
श्रद्धांजलि सभा में अब्दुल वकार, मुनव्वर हसन, मास्टर फरीद खान, असद आलम, असलम मिर्ज़ा, नूर हसन प्रोफेसर, असलम बेग, हाफ़िज़ मुजीबुर्रहमान और परवेज़ आलम सहित कई स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
