यहां अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस
पोखरी, टिहरी: शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी टिहरी गढ़वाल में हिंदी दिवस, अंग्रेजी विभाग के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष हिंदी दिवस की थीम पारंपरिक ज्ञान से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर वक्ताओं ने अपने अपने व्याख्यान दिए ।
डॉ गणेश भागवत ने कहा हिंदी हमारी मातृभाषा ही नहीं यह हमारी राष्ट्रीय एकता व सांस्कृतिक धरोहर की पहचान है। डॉ मुकेश सेमवाल ने बताया हिंदी भाषा हम सब देशवासियों को हमारी संस्कृति, पारंपरिक ,रीति रिवाज से जोड़ती है। हिंदी का गौरव बनाए रखना हमारा कर्तव्य है।
प्रभारी प्राचार्य श्रीमती सरिता सैनी ने हिंदी भाषा को भारतवासियों के मध्य सेतु बताया जो विश्व बंधुत्व की भावना को बढ़ावा देती है और हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए हम सब संकल्प बद्ध हैं ।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ वंदना सेमवाल ने अपने व्याख्यान में छात्र-छात्राओं को हिंदी भाषा द्वारा पत्रकारिता, रचनात्मक लेखन, विज्ञापन लेखन, प्रकाशन क्षेत्र में हिंदी के ज्ञान को रोजगार का साधन बनाने के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया इस अवसर पर जैस्मिन, दिया ,निकिता ,मंजू ,अनीशा , चांदनी आदि छात्राओं ने कविता, भाषण आदि द्वारा अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी । इस अवसर पर अमित पंडोरा, नरेंद्र बिजलवाण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
