आयुष्मान कार्ड शिविर में 76 ने कराया पंजीकरण, 64 लोगों की बनी आभा आईडी
गजा: आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए नगर पंचायत गजा कार्यालय में शिविर आयोजित किया गया, इसमें 76 लोगों ने आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीकरण कराया और 64 लोगों की आभा आईडी बनायीं गई। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गजा से आये आर.पी. भट्ट ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय में स्वास्थ्य कार्ड बनाने वाले लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है, यह कार्यक्रम उन लोगों के लिए रखा गया है जो किसी कारण से नहीं बना पाए हैं।
आज 76 लोगों ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पंजीकरण कराया, जबकि 64 लोगों के आभा आईडी कार्ड बनाये गये हैं। बताया कि नगर पंचायत निवासरत लोगों को सुविधा उपलब्ध हो सके इसके लिए निकट ही कार्यालय में आ सकते हैं। उनके साथ रेखा, नीलम खाती, गीता राणा सहयोग शामिल हैं।
इस अवसर पर अजय सिंह गुसाईं, कु. नेहा, दिनेश सिंह चौहान, महेश पाल सिंह, गजे सिंह, लखन पाल सिंह, वलवंत सिंह चौहान ने सहयोग किया है।
