एम.बी.पी.जी. कॉलेज हल्द्वानी में 24 यूके गर्ल्स बटालियन का समारोह सम्पन्न, राष्ट्रीय कैंप में प्रतिभाग करने वाली कैडेट्स को किया गया सम्मानित
प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने किया उद्घाटन, ANO लेफ्टिनेंट डॉ. ज्योति टम्टा ने प्रस्तुत की रिपोर्ट
हल्द्वानी, नैनीताल: एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी (नैनीताल) में 24 यूके गर्ल्स बटालियन के भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्घाटन महाविद्यालय के संरक्षण प्राचार्य प्रोफेसर एन.एस. बनकोटी द्वारा किया गया।
प्राचार्य प्रो. बनकोटी ने उपस्थित कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में अनुशासित, जागरूक और आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने अनुशासन और राष्ट्रीय सेवा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान एएनओ लेफ्टिनेंट डॉक्टर ज्योति टम्टा ने महाविद्यालय की गर्ल्स कैडेट्स द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय कैंपों में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
समारोह में राष्ट्रीय कैंपों में भाग लेने वाली कैडेट्स को प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया और उपहार भेंट किए गए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. बी.आर. पंत, डॉ. सुरेश टम्टा, डॉ. गोविंद बोरा, डॉ. दीपा वर्मा, डॉ. विनय चंद्र, डॉ. कामिका चौधरी, डॉ. एस.एस. धपोला समेत कई शिक्षकगण उपस्थित रहे।
समारोह में कैडेट्स मृणाल बोरा, अंजलि, दीपिका, रिया बिष्ट, मानसी जोशी, पूजा कोरंगा, हिमानी, भावना दानू, रितिका, दीपाली, दीपशिखा, रिया, प्रियंका, गीतांजलि, पूनम आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
