तनिष्का और आराध्या ने दौड़ में प्रथम स्थान, रोहन व मानसिका ने ऊंची कूद और दौड़ में हासिल किया गौरव | अब 23-24 सितम्बर को ऐटा (आगरा) में होगी क्षेत्रीय प्रतियोगिता
दिनांक 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 37वीं प्रातीय खेलकूद एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का सफल आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर जानकी नगर, कोटद्वार में सम्पन्न हुआ।
इस प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जड़धारगांव से बाल वर्ग में बहिन तनिष्का ने 100 मीटर दौड़ और बहिन आराध्या ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, भैया रोहन ने ऊँची कूद में द्वितीय स्थान हासिल किया। शिशु वर्ग में बहिन मानसिका ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली तनिष्का और आराध्या अब 23 और 24 सितम्बर 2025 को आगरा (ऐटा) में आयोजित क्षेत्रीय प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शांति स्वरूप सकलानी ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सभी आचार्य/आचार्या बहिनों, प्रतिभागियों और अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
